Breaking News

Breaking News
Loading...
Most Venomous And Dangerous Snakes In The World

नमस्कार दोस्तों बहुत बहुत स्वागत है आप सभी का ! सांप (Snake) का नाम सुनते ही लोगो में दहशत से फ़ैल जाती हैं। यह डर होना भी चाहिए , क्योंकि भारत एक गर्म जलवायु वाले देश है ,जहाँ हर साल सांप के काटने से हजारों लोगों की मौत हो जाती है। 

हालांकि, डॉक्टरों का मानना है कि सांप के जहर से कई बार तो लोगो की मौत नहीं होती, बल्कि उसकी दहशत और घबराहट से लोगमर जाते हैं। यही कारण है की लोग जहां भी सांप देखते हैं उसे मारकर ही दम लेते हैं। कुछ जहरीले सांपों के दहसत के कारण बिना जहर वाले सांप भी मारे जाते हैं। दुनिया में सांप की कई प्रजातियां पाई जाती है ! लेकिन इसमें से कुछ प्रजाति के सांप ही जहरीले होते है !

सांप के पास जहर होता है और नुकीले दांत होते हैं, इसका मतब वो हमें कटे गए ही ये कोई बात नहीं ! हम सांप से जितना डरते हैं ,उससे ज्यादा सांप हमसे डरता हैं और यही कारण है की वे छिपे रहते हैं। सांप के दांत और जहर शिकार में सहायता और आत्मरक्षा के लिए होते हैं। 

तो दोस्तों आज मै आप सभी को दुनिया के सबसे खतरनाक सांपो के बारे में इस ब्लॉग में बताऊंगा तो दोस्तों आप अभी तक हमारे वेबसाइट को फॉलो नहीं किया है तो फॉलो कर ले क्यूँ की इस तरह का ब्लोगे हमारे वेबसाइट पे लता रहता हु ! तो चलिए दोस्तों जान लेते है दुनिया के सबसे जहरीला सांपो के बारे में !

इसे भी पढ़े :- पांच रंगों वाली रहस्य मई नदी , घूमने की सुंदर जगह कोलंबिया

वाइपर 

वाइपर ये जहरीला सांप लगभग पूरी दुनिया में पाया जाता है। सॉव स्केल्ड वाइपर और चैन वाइपर बेहद जहरीले होते हैं। ये सांप मध्यपूर्व और मध्य एशिया विशेषकर भारत, चीन, और दक्षिण-पूर्व एशिया में पाया जाता है।  

ताइपान 

ऑट्रेलिया में पाया जाने वाला यह सांप अपने डंक के साथ शिकार के शरीर में इतना जहर छोड़ सकता है जिससे 12000 गिनी पिग की मौत हो जाए गी। रंग-रूप में यह अफ्रीका के ब्लैक माम्बा के समान होता है। यह जहरीला सांप लोगो की जान पालक झपकते ही ले सकता है !

ब्लू करैत 

यह सांप दक्षिण-पूर्व एशिया और इंडोनेशिया में पाया जाता है। इसका जहर कोबरा से 12 गुना ज्यादा खतरनाक होता है। इसका मुख्य शिकार दूसरे सांप होते हैं। यह सांप अपने से छोटे आकर के करैत को भी निगलने से परहेज नहीं करता। ये सांप बहुत ही खतरनाक होता है !

 रैट्ल स्नेक

अमेरिकी महाद्वीप में पाया जाने वाला यह सांप बेहद जहरीला होता है। बड़ी विष ग्रंथी और लंबे दांतों से यह जहर की बड़ी मात्रा शिकार के शरीर में पहुंचा देता है जो उसके लिए खतरनाक होता है। इसके पूंछ के अंतिम हिस्से में झुनझुने जैसी रचना होती है, जिसे बजाकर यह अपने करीब आने वाले को चेतावनी देता है और इसके बाद भी अगर कोई इसके करीब पहुंचता है तो उसपर यह हमला करने से नहीं चूकता।   


टाइगर स्नेक 

ऑट्रेलिया के इस सांप का जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है। सामान्यत: इसके शिकार को मौत तक पहुंचने में 6-24 घंटे लगते हैं, लेकिन कई जान बचाने के लिए सिर्फ 30 मिनट ही मिलते हैं।  

ब्लैक माम्बा

ब्लैक माम्बा का घर सांपों की टोकरी कहा जाने वाला अफ्रीका महादेश है। 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की तेज रफ्तार से सरकने की क्षमता वाला यह बेहद गुस्सैल सांप शिकार को लगातार कई बार डसता है। यह अपने एक डंक में इतना जहर शरीर में डाल देता है जिससे 10-25 वयस्कों की जान जा सकती है। इसके डसने पर आदमी 15 मिनट से लेकर 3 घंटे के अंदर मर जाता है।  

डेथ ऐडर 

यह सांप ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी में पाया जाता है। इसका मुख्य शिकार सांप ही होते हैं और यह उनके खिलाफ अपने जहर का इस्तेमाल करता है। इंसानों पर इसका हमला आत्मरक्षा के लिए होता है। यह बेहद तेज रफ्तार हमला करता है और बड़ी मात्रा में अपने जहर को शिकार के शरीर में उड़ेल देता है। इसका जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है, जिसके कारण तंत्रिका तंत्र कमजोर पड़ने लगता है, लकवे के लक्षण दिखने लगते हैं और इंसान 6 घंटे से कम समय में मौत के आगोस में चला जाता है।  

तो दोस्तों आपने देखा दुनिया के सबसे जहरीले सांपो को इससे सचेत रहिये गए सावधान रहिएगा ! इसी तरह की जानकारी आप पाना चाहते है ! तो हमारे चैनल को फॉलो कर ले ! 

धन्यबाद दोस्तों जय हिन्द जय भारत 

MY Affiliated :-  shop now 





Post a Comment

Previous Post Next Post