पिछले कुछ दिनों से पूर्वोत्तर प्राकृतिक आपदा को झेल रहा है। असम, मणिपुर, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा जैसे राज्यों (Flood In Assam) में भयंकर बारिश और भूस्खलन के चलते महज तीन दिनों में 34 लोगों की मौत हो चुकी है।
आने वाले दिनों में मिजोरम में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जाहिर की गई है। इसी कड़ी में मिजोरम सरकार ने गुहार लगाई है कि मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए और सार्वजनिक सुरक्षा के हित में राज्य सरकार सभी गणमान्य व्यक्तियों,
केंद्र सरकार के अधिकारियों और अन्य राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों को सलाह देती है कि वे कृपया 13 जून, 2025 तक मिजोरम की किसी भी योजनाबद्ध यात्रा को स्थगित कर दें।
#AssamFloods #Monsoon2025 #FloodAlert #manipur #meghalaya #tripura #rkd #rkd24x7 #rojkhabarduniya #rkdsiliguri
